भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड Hakam Singh का हिसाब शुरू, ED ने खोली काली कमाई की फाइल

ख़बर शेयर करें
uksssc-paper-leak-case-ed-attached-hakam-singh-assets

युवाओं के भविष्य का सौदा करने वाले नकल माफिया हाकम सिंह पर ED ने बड़ी कार्रवाई की है। 12-15 लाख रुपये में सरकारी नौकरी का सपना बेचने वाले हाकम सिंह की अब पाई पाई का हिसाब हो रहा है। भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह ने पेपर लीक के जरिए 63 लाख रुपये की संपत्ती अर्जीत की थी। जिसको ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया है। ED अब हाकम सिंह की काली कमाई पर अपना शिकंजा कस रही है।

भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह का हिसाब शुरू

उत्तराखंड के भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह के काली कमाई पर ED का सबसे हथौड़ा चला है। प्रवर्तन निदेशालय की वित्तीय जांच में ये साफ हो गया है कि हाकम सिंह ने भर्ती परीक्षाओं में सेंध लगाकर 95 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध आय जुटाई थी। इस काली कमाई के दम पर हाकम सिंह ने कई अवैध संपत्तियां खड़ी कीं। अब ED ने एक्शन लेते हुए हाकम सिंह की करीब 63 लाख 30 हजार रुपये की चल और अचल संपत्ति को अटैच कर दिया है।

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपए वसूले

जांच में पता चला है कि स्नातक स्तरीय परीक्षाओं से लेकर वीपीडीओ की भर्ती तक हाकम सिंह के गिरोह ने युवाओं की बेरोजगारी का फायदा उठाया। उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपए भी वसूले।
मीडिया रिपोर्टस बताती हैं कि इस पूरे वसूली के खेल में परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी आरएमएस टेक सॉल्यूशन के कुछ कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की मिलीभगत थी।

हाकम सिंह का नेटवर्क

वीपीडीओ, वीडीओ, पटवारी/लेखपाल से लेकर AE/JE भर्ती तक में हाकम सिंह का नेटवर्क फैला हुआ था। हालांकि जनवरी 2026 में हाकम सिंह को पटवारी भर्ती मामले में सबूतों के आधार पर जमानत जरूर मिली थी। लेकिन अब ED ने हाकम सिंह की लाखों की संपत्ती पर बड़ी कार्रवाई कर दी है।

हाकम सिंह की 63.30 लाख रुपये की संपत्ति अटैच

जहां ED ने हाकम सिंह की 63.30 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की। वहीं अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के सपने बेचकर 95 लाख रुपये की अवैध आय का खुलासा भी किया। हालांकि उत्तराखंड के सख्त नकल विरोधी कानूनी के तहत अब हाकम सिंह पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। हाकम सिंह के लिए कानूनी राहत पाना अब लगभाग नामुमकिन नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad