हल्द्वानी हिंसा में घायल एक और व्यक्ति की मौत, सिर में लगी थी गोली

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें




हल्द्वानी हिंसा में घायल हुए एक और व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि आठ फरवरी को हल्द्वानी हिंसा में प्रशासन ने उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए थे। लेकिन इस उपद्रव में गोली लगने से पांच लोगों की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को अतिक्रमण हटाने के बाद हुआ बवाल में प्रशासन ने उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए थे। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल थे। इन्हीं में से एक ने आज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

मृतक के सिर में लगी थी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक आठ फरवरी को बनभूलपुरा में हुए उपद्रव में बनभूलपुरा निवासी अलबसर, इशरार और शहनवाज को गोली लगी थी। जिसके बाद इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। तीनों की ही हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही थी। इशरार के सिर में गोली आर-पार हो गई थी। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS