अनिल बलूनी का कोटद्वार दौरा, सिद्धबली मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना, बाजार में किया जनसंपर्क

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल सीट से टिकट मिलते ही भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने मोर्चा संभाल लिया है। अनिल बलूनी इन दिनों पौड़ी दौरे पर हैं।

-->
anil baluni

मंगलवार को अनिल बलूनी ने कोटद्वार में खोह नदी के तट पर सिद्धों के डांडा में विराजित भगवान सिद्धबली के दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर बलूनी ने भगवान सिद्धबली का आशीर्वाद लिया।

anil baluni

अनिल बलूनी ने भगवान के दर्शन कर कहा कि भक्तों की हर इच्छा को पूरा करने वाले बाबा सिद्ध बली से सबके कल्याण की कामना की। इस दौरान बलूनी ने सिद्ध पीठ के महंत दिलीप रावत (माननीय विधायक लैंसडाउन) से भी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।

anil baluni

भगवान सिद्धबली के दर्शन कर अनिल बलूनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुगड्डा बाजार पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने लोगों से जनसंपर्क किया।

anil baluni

इस दौरान अनिल बलूनी साथ स्थानीय विधायक रेणु बिष्ट, जिला अध्यक्ष कोटद्वार वीरेंद्र सिंह रावत सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बलूनी ने कहा कि मोदी की गारंटी का विश्वास है कि जनता उत्तराखंड से पांच कमल प्रधानमंत्री मोदी को भेंट करेगी।

anil baluni

बलूनी ने कालू डांडा नाम से प्रसिद्ध लैंसडाउन में जनसंपर्क किया। बलूनी ने कहा ब्रिटिश कालीन छावनी क्षेत्र लैंसडाउन हमारे गौरवशाली गढ़वाल रेजीमेंट का सेंटर भी है