नाराज खनन माफियाओं ने dfo की गाड़ी पर किया पथराव,एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अवैध खनन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई नाराज खनन माफिया तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के डीएफओ की गाड़ी पर बृहस्पतिवार की शाम गाड़ी पर पथराव कर दिया पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि बाकी फरार है।बताया जा रहा है कि डीएफओ तराई पश्चिमी बलवंत सिंह शाही ने गत देर शाम वन सुरक्षा बल के साथ कालू सिद्ध व खड़ंजा खनन गेटों की गश्त पर थे इस दौरान करीब 20 मोटर साइकिलों में सवार कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे,

-->

बताया जा रहा है कि वन विभाग का टीम एक आरोपी को पकड़ कर ले जा रही थी, जिसे छुड़ाने के लिए इन लोगों ने हमला बोल दिया।आरोप है कि कालू सिद्ध तिराहे के पास बेड़ी झाल निवासी मुजीब और पांच अन्य ने डीएफओ के वाहन को रोककर ले जा रहे हैं आरोपी को छुड़ा लिया। बाद में ये लोग शिवलालपुर चौराहे पर बाइक छुड़ाने आ गए। डीएफओ ने बताया कि उनके वाहन पर मुजीब ने पत्थर मार दिया जिससे पीछे का शीशा टूट गया। पूरे मामले में पुलिस ने दबिश देते हुए मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे रहमान की तलाश की जा रही है।