अमेरिका की जेसिका को भाया उत्तराखंड का युवक, बनी दुल्हन; पहाड़ी डांस से जीता सबका दिल…
जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर की खत सिलगांव के अलसी गांव निवासी प्रताप सिंह बिष्ट के पुत्र रोबिन बिष्ट ने अमेरिकन दुल्हन जेसिका से किया। रोबिन बिष्ट अमेरिका में कई कई साल से प्राइवेट कम्पनी में कार्यरत थे।
अमेरीकी दुल्हन का जौनसारी डांस वायरल होने पर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। उत्तराखंड की संस्कृति एक बार फिर दुनियाभर में छा गई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अमेरीकी दुल्हन का पारंपरिक जौनसारी डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में विदेशी दुल्हन पूरे उत्साह और खुशी के साथ जौनसार-बावर क्षेत्र के लोकनृत्य पर थिरकती नजर आ रही है। उसकी सादगी और संस्कृति के प्रति अपनापन लोगों का दिल जीत रहा है। खास बात यह है कि दुल्हन ने स्थानीय परंपराओं को न सिर्फ अपनाया, बल्कि पूरे जोश के साथ उन्हें निभाया भी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन