दरोगा भर्ती पर भी आई आंच, विजिलेंस टीम आयी पंत नगर, शुरू हुई जांच

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में जांच कर रही एसटीएफ को आयोग की अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी धांधली मिली है,

ADVERTISEMENTS

वर्ष 2015 में विश्वविद्यालय की टेक्स्ट एंड सिलेक्शन कमेटी की ओर से पुलिस विभाग में 356 दरोगा की सीधी भर्ती किए जाने की जांच विजिलेंस कर रही है,

वहीं एसपी विजिलेंस पहलाद मीणा ने टीम नेतृत्व में पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंच इस भर्ती से जुड़े दस्तावेज खंगाले ,इस मामले में विश्वविद्यालय के अधिकारी कुछ भी बताने को अभी तैयार नहीं है,

इस भर्ती में ओएमआर सीट में गड़बड़ी के माध्यम से धांधली की गई थी, मामले में शासन की ओर से विजिलेंस को बीते 8 सितंबर को जांच सौंपी गई ,इसके बाद से ही एसपी विजिलेंस पहलाद मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई तथा टीम पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंच करीब 8 सदस्य टीम ने कुलपति से मुलाकात की,मामले में जानकारी के लिए भर्ती सेल से जुड़े कई अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है ,परंतु किसी ने मोबाइल फोन रिसीव नहीं किया है, वहीं कुलपति डॉ एमएस चौहान ने विजिलेंस की जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है,

ADVERTISEMENTS