अल्मोड़ा निवासी हैं IRS श्रद्धा जोशी, पति IPS मनोज शर्मा पर बनी है 12th fail, जानें कैसे हुई थी मुलाकात

ख़बर शेयर करें

12th fail फिल्म इन दिनों डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सबका दिल जीत रही है। फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने आईपीएस मनोज शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी का किरदार निभाया है। फिल्म रियल लाइफ कपल IPS अधिकारी और IRS अधिकारी पर आधारित है। क्या आप जानते हैं श्रद्धा जोशी उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली हैं।

Ad
Ad

भावुक कर देने वाली है 12th fail की कहानी
12th Fail मूवी की चर्चा इनदिनों हर जगह हो रही है। जिसने भी इस फिल्म को देखा वो भावुक हो गया। फिल्म में मनोज शर्मा नाम के युवक की कहानी दिखाई गई है। जो एक IPS अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए ना जाने कितनी कोशिश की। फिल्म में IPS मनोज शर्मा की पत्नी IRS श्रद्धा जोशी के संघर्ष को भी दिखाया गया है।

अल्मोड़ा निवासी हैं IRS श्रद्धा जोशी
IRS श्रद्धा जोशी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली है। मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी की मुलाकात दिल्ली के मुखर्जी नगर में हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। सफलता मिलने के बाद दोनों ने शादी कर ली। महाराष्ट्र कैडर में UPSC 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनोज कुमार मूलरूप से मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं। जबकि उनकी पत्नीे श्रद्धा जोशी UPSC 2007 बैच की भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी हैं।

जानें कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात
IRS श्रद्धा जोशी ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘मैं UPSC की तैयारी करने के लिए अल्मोंड़ा से दिल्लीे आई थी और मैंने वहां कोचिंग ज्वाइन की। जिस दिन पहली बार मैं कोचिंग गई थी उसी दिन UPSC प्री का रिजल्ट आया था। आगे श्रद्धा जोशी बताती हैं कि ‘तब मैं पहली बार मनोज कुमार शर्मा से मिली थी। उन्होंने बिना कोचिंग के UPSC प्री पास की थी। इसके बावजूद मनोज शर्मा बेहद सादगी से मिले’। वह उनके लिए एक चमत्कारी अनुभव से कम नहीं था।

आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आईएएस कोचिंग में जब श्रद्धा मेरे से यूपीएससी में हिंदी साहित्य के टिप्स लेने आई थी। तब उन्होंने कहा मुझसे कहा कि क्या आप मनोज शर्मा हैं? मैंने उन्हें हां में जवाब दिया और पूछा कि आप? जवाब था मैं श्रद्धा अल्मोड़ा से। मुझे यह नाम बहुत अच्छा लगा था।’

बता दें मनोज शर्मा 12वीं परीक्षा में एक बार फेल हो गए थे। फिल्म में भी इस बात का जिक्र हुआ है। वहीं श्रद्धा जोशी 12वीं में टॉपर थी। पहले अल्‍मोड़ा उत्‍तराखंड की बजाय उत्‍तर प्रदेश का ही हिस्‍सा हुआ करता था। उस समय श्रद्धा जोशी ने यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में स्‍टेट लेवल पर 13वीं रैंक हासिल की थी।

कोचिंग के दौरान ही मनोज श्रद्धा को पसंद करने लगे थे। लेकिन अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। मनोज के IPS क्लियर करने के लगातार तीन प्रयास असफल रहे। इसी बीच श्रध्दा यह समझने लगी थीं कि मनोज उन्हें पसंद करते हैं। श्रद्धा का सलेक्शन भी PCS में हो गया था। लेकिन मनोज ने तब तक अपने दिल की बात नहीं कही थी।

मनोज ने एक दिन हिम्मत करके श्रध्दा से अपने प्यार का इजहार कर दिया। उन्होंने श्रद्धा से कहा था कि, ‘तुम हां कर दो मैं दुनिया पलट दूंगा।’ श्रद्धा मनोज के प्यार को समझ गई थीं। इसलिए उन्होंने मनोज को हां कह दिया। मनोज ने अपने चौथे प्रयास में UPSC एग्जाम क्लियर किया और वह IPS ऑफिसर बन गए। श्रध्दा 2007 में IRS ऑफिसर बनीं। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।