ग्रामीणों को कांग्रेस के तीनों नेताओं ने दिलाया विस्थापन को लेकर भरोसा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में जिस प्रकार से भारी बारिश के चलते कुमाऊं मंडल में भारी आपदा आने की वजह से आम जनमानस इसका सामना कर रहे हैं और काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है जिसके बीच में राजनीतिक दल चाहे सत्ताधारी भाजपा हो या फिर विपक्ष दोनों आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर कर आपदा पीड़ितों से मिलकर उनके जख्मों पर मरहम लगाने का काम कर रहे हैं इसी क्रम में एक बड़ी खबर रामनगर क्षेत्र से सामने आ रही है यहां पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बीती शाम सुंदरखाल में आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भी सुंदरखाल के ग्रामीणों की आपबीती सुनी।

-->

तीनों बड़े नेताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।इस बीच वहां पर ग्रामीणों द्वारा गाँव के विस्थापन को लेकर भी चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से कुछ ग्रामीणों की यह शिकायत भी रही कि जब प्रदेश में उनकी सरकार थी तब उनके विस्थापन को लेकर सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वर्तमान की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार में भी विस्थापन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण नाराज दिखे।कांग्रसे के उपरोक्त तीनों नेताओं ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव के विस्थापन को लेकर वह उनके साथ हैं।