सभी धामो के स्लॉट पूरी तरह भरे,खाली होने पर ये सुविधा करवाई जाएगी उपलब्ध

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ हर रोज़ चारधाम यात्रा को लेकर खबरे सामने आती रहती है, चार धाम यात्रा के तहत सभी धामों में भीड़ नियंत्रण के लिए शासन की ओर से ऋषिकेश और चेक पोस्ट में आफलाइन पंजीकरण फिलहाल बंद रखा गया है। सभी धाम के स्लाट फुल होने के कारण यह कदम उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS

पिछले तीन दिन से चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण बदरीनाथ धाम को छोड़कर अन्य धामों के लिए नहीं हो पा रहा है। बस टर्मिनल कंपाउंड ऋषिकेश काउंटर में बीते गुरुवार को सुबह सिर्फ चार घंटे के लिए बदरीनाथ धाम के पंजीकरण खोले गए थे। 500 व्यक्तियों का ही पंजीकरण किया गया।

पूरे दिन पंजीकरण कार्य रुका रहा। शुक्रवार की सुबह भी यही स्थिति बनी है। एसडीआरएफ के ऋषिकेश प्रभारी उप निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सभी धाम के स्लाट पूरी तरह से भरे हुए हैं।

जिन श्रद्धालुओं को अगले रोज धाम के दर्शन के लिए जाना है और उस धाम का स्लाट खाली है तो ही पंजीकरण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लंबी अवधि के बाद दर्शन के लिए अभी पंजीकरण नहीं किया जाएगा।

कई प्रांतों से गुरुवार की शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। सभी यहां पर पंजीकरण खुलने का इंतजार कर रहे हैं। गंगोत्री हाइवे पर भद्रकाली और बदरीनाथ हाईवे पर तपोवन ब्रम्हपुरी में भी एसडीआरएफ की ओर से आफलाइन पंजीकरण नहीं किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS