यहाँ हो गया भीषण अग्निकांड ,हो गया सब राख

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ skt. कॉम

ADVERTISEMENTS

नगर में अचानक हुए भीषण अग्निकांड में कई मजदूरों का सब कुछ जल कर राख हो गया, यहां आज शाम निकटवर्ती क्षेत्र वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों एवं झोपड़िया में भीषण आग लग गई, स्थानीय लोगों और सेंचुरी पेपर मिल की फायर ब्रिगेड ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों के पीछे मजदूरों की एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ियों की आग दुकानों में भी पहुंच गई।

स्थानीय लोग एकजुट होकर बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे मगर आग नहीं बुझी।सूचना मिलते ही सेंचुरी पेपर मिल की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक कई दुकानें और झोपड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। उक्त अग्निकांड में कई मजदूर का आग में सब कुछ जलकर राख हो गया।

ADVERTISEMENTS