लालकुआं में श्रमिक बस्ती में भीषण अग्निकांड ,कई झोपड़ियां एवं दुकानें जलकर हुई खाक-VIDEO

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट के पास श्रमिक बस्ती में हुए अचानक भीषण अग्निकांड में कई मजदूरों की झोपड़ी जल कर राख हो गया. जबकि दो दुकान भी जलकर खाक हुई है . बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों एवं झोपड़िया में भीषण आग लग गई. आग लगते अफरा तफरी मच गया लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन हवा तेज होने के चलते आग विकराल रूप ले लिया और करीब आधा दर्जन से अधिक मजदूरों की झोपड़ियां को अपने चपेट में ले लिया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन को दी जहां सेंचुरी पेपर मिल की फायर ब्रिगेड अपने मौके पर पहुंचे जैसे-तैसे आग पर काबू पाया.

ADVERTISEMENTS

video link-https://youtube.com/shorts/thErsMetL7A?si=4gWKiIpLDxHkSjGP

बताया जा रहा है कि वीआईपी गेट के पास बनी दुकानों के पीछे मजदूरों की एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई.देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ियों की आग दुकानों में भी पहुंच गई.स्थानीय लोग एकजुट होकर बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे मगर आग नहीं बुझी.उक्त अग्निकांड में कई मजदूर बेघर हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि अग्निकांड से मजदूरों को काफी नुकसान पहुंचा है यहां तक की दो दुकानों में लगी आग से भी उनको भारी नुकसान पहुंचा है. शनिवार को जिला प्रशासन के टीम पहुंच आग से हुए नुकसान का आकलन करेगी.आग के बाद मजदूरों के सामने खाने पीने का संकट भी खड़ा हो गया है. जहां स्थानीय लोग उनको मदद पहुंचा रहे हैं. बताया जा रहा है कि शाम के समय मजदूर का परिवार घर में खाना बना रहा था जिसके चलते आग लगी है फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के की जांच में जुटी हुई है.

ADVERTISEMENTS