उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी ! इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका, अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी दी गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के कई इलाको में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। बता दें कि पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

उत्तराखंड के मैदानी इलाको में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहता है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। कोहरे के कारण दृश्यता कम रहती है।  जिस वजह से सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन दिनों मैदानी जिलों में कोल्ड-डे की स्थिती बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 और 27 दिसंबर को राज्य के कुछ इलाको में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। साथ ही तेज ठंड, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों, अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और शीतलहर का असर बना रह सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और जरूरत न होने पर यात्रा से बचने की अपील की है।  

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS