अजय भट्ट ने सीएम धामी की मौजूदगी में कराया नामांकन, बड़ी जनसभा में मोदी गारंटी के कसीदे गढ़े

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर skt. com

-->

भाजपा की ओर से नैनीताल उधम सिंह नगर से प्रत्याशी घोषित किए गए अजय भट्ट ने आज रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विधायक मौजूद रहे

गांधी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार विकास की ऊंचाइयां छू रहा है तथा जिस तरह से देश में मोदी के विकास को उनके द्वारा दी जा रही गारंटी से लोगों के मन में उनके प्रति लगातार विश्वास बढ़ता जा रहा है ।

जिससे निश्चित रूप से इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार और संसद के रूप में अजय भट्ट लगातार दूसरी बार संसद में प्रवेश करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने रोड शो कर अपने 5 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। 

कहा कि मैं विकास की डोर गांव-गांव तक ले जाऊंगा जो विकास पिछले वर्षों में किया है उससे अधिक विकास के रूप में मै जनता के साथ खड़ा रहूंगा।

जनता अपना मतदान कर एक तोहफे में मुझे देती है तो मैं उधम सिंह नगर में नैनीताल लोकसभा से हर व्यक्ति के मतदान का सम्मान रखते हुए उसमें सहयोग करूंगा। नामांकन के दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, नैनीताल विधायक सरिता आर्या के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।