एयर ट्रैफिक कंट्रोल इंचार्ज की संदिग्ध हालत में मौत, महिला के गेटअप में मिला शव

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उधमसिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंतनगर एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक इंचार्ज का शव उनके आवास में पंखे से लटका मिला। इस दौरान एटीसी इंचार्ज ने महिला का गेटअप किया हुआ था। शव को देख पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए।

ADVERTISEMENTS

मृतक की पहचान आशीष कुमार चौसाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है आशीष कुमार का शव एयरपोर्ट परिसर में अपने आवास में पंखे से लटका मिला। इस दौरान एटीसी इंचार्ज आशीष ने महिला का गेटअप कर मेकअप भी किया हुआ था। सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतक एटीसी इंचार्ज का शव पंखे से नीचे उतारा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है मृतक की पत्नी पिथौरागढ़ में सेंट्रल स्कूल में शिक्षिका है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

ADVERTISEMENTS