अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में लगी आग

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



रुड़की के इकबालपुर गांव में अहमदबाद से ऋषिकेश जा रही अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में अचानक आग लग गई। कोच में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग
घटना रविवार की है। जानकारी के अनुसार ट्रेन अहमदाबाद से ऋषिकेश जा रही थी। सुबह आरटी सेंटर रुड़की से सूचना मिली कि गाड़ी अहमदाबाद ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे स्टेशन इकबालपुर के पास ब्रेक लगाने के दौरान आग लग गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ट्रेन से नीचे उतरे यात्री
जानकारी के अनुसार लक्सर जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि कोच के निचले हिस्से में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग लगते ही यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए थे। रेलवे कर्मचारियों ने कोच को दुरुस्त कर दिया है। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad