उत्तराखंड के बागेश्वर में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में पिछले एक महीने से लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार …और पढ़ें

ADVERTISEMENTS
इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।
इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

बागेश्वर। जिले में पिछले एक महीने से लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार देर रात एक बार फिर धरती डोल उठी।

रात 12 बजकर 27 मिनट पर आए भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने फोन कर एक-दूसरे की कुशलक्षेम भी पूछी।

लगातार महसूस हो रहे भूकंप के झटकों से लोग भयभीत हैं। आधी रात को आए झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। इसका केंद्र पिथौरागढ़ था। भूकंप से जिले में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS