आखिर क्यों धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई बदसलूकी,क्या है मामला ,पड़े खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के बाहर एमबीबीएस के छात्रों का इंटर्नशिप की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी था। इस दौरान शाम को कुछ महिलाएं और पुरुष ने मेडिकल छात्रों के साथ बदसलूकी की साथ ही प्रदर्शन के लिए लगाए गए टेंट को भी फाड़ दिया। इस दौरान खींचातानी में कुछ छात्रों को चोटें भी आई

ADVERTISEMENTS


धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बदसलूकी
छात्राओं का कहना है कि हम शांतिपूर्वक तरह से धरने पर बैठे थे और अपनी इंटर्नशिप शुरू करने के लिए आवाज उठा रहे थे, लेकिन इसी बीच कुछ बदमाश वहां पर चाकू लेकर आए और हमारे टेंट को फाड़ दिया। इस दौरान कुछ छात्रों को चोटें भी आई हैं। छात्रों ने इसका आरोप महंत इंद्रेश के कर्मचारियों पर लगाया है।


इंटर्नशिप ना करवाने का है मामला
बता दें सोमवार को छात्रों ने फीस बढ़ोतरी पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों का कहना था कि उनका कोर्स समाप्ति की ओर है और अब बस इंटर्नशिप बचती है, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने एकाएक फीस बढ़ा दी है। उन्हें पांच साल का अतिरिक्त शुल्क जमा करने को कहा जा रहा है। जो कुल तकरीबन 37 लाख है।


छात्रों ने कहा कि किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार के लिए इतनी बड़ी रकम दे पाना मुमकिन नहीं है। शुल्क न दे पाने की स्थिति में कॉलेज प्रशासन उन्हें इंटर्नशिप न करवाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने प्राचार्य के सामने अपनी समस्या रखी लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।


बुधवार से हड़ताल की दी चेतावनी
सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान व पुलिस के साथ मौके पर पहुंची लेकिन तब तक वो लोग मौके से चले गए थे। आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने वार्ता की। छात्र-छात्राओं ने बुधवार से हड़ताल की चेतावनी भी दी है।


डीजीपी ने मुकदमा दर्ज के दिए निर्देश
महंत इंद्रेश मेडिकल कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे छात्रों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर को निर्देश जारी किए हैं। मेडिकल छात्र फीस बढ़ोतरी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS