यहां एडीटीएफ की टीम ने घर पर मारा छापा,भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद
ADVERTISEMENTS
यहां एसटीएफ की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स की टीम ने देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एटीएस कॉलोनी पर स्थित घर में छापा मारा। मौके से लाल प्रभात भारती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के घर से 742 नशीले इंजेक्शन व नशीली गोलियों के साथ नशे के व्यापार से कमाए गए अवैध 19 हजार 350 रुपए किये बरामद।
पूछताछ में बताया की वह वकालत की प्रैक्टिस कर रहा है और धन के लालच में आकर यह कार्य कर रहा था। एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि एक घर में नशे का कारोबार किया जा रहा है। इस पर एसडीआरएफ की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने छापेमारी कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बड़ी मात्रा में नशे के इंजेक्शन और गोलियां बरामद की गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


