#accident इस एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई मिनी बस, 12 लोगों की मौत, 23 लोग घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार मिनी बस एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है जबकि 23 लोग घायल हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि निजी बस मे करीब 35 लोग सवार थे। सभी लोग बुलढाणा जिले में सैलानी बाबा दरगाह के दर्शन करके नासिक लौट रहे थे।

राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख
हादसे की जानकारी मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। साथी ही पीएम ने पीड़ितों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है।

पीएमओ ने किया एक्स पर पोस्ट
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायल व्यक्तियों को 50 हजार रूपये देने का ऐलान किया है।

चालक ने अचानक से नियंत्रण खोया
बताया जा रहा है कि बस चालक ने अचानक से नियंत्रण खो दिया, जिससे जंबारगांव टोल प्लाजा के पास खड़े कंटेनर ट्रक से बस टकरा गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मिनी बस ओवरलोड थी। इसकी क्षमता 17 लोगों को ले जाने की थी, लेकिन इसमें लगभग 35 यात्री यात्रा कर रहे थे। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS