बड़ी खबर- दशहरा मेले के दौरान हंगामा!, विवाद के बाद खून में लथपथ धरने पर बैठे युवक

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
dehradun-dussehra-at-parade-ground-dispute

बीते दिन देहरादून के परेड ग्राउंड में रावण दहन के समय हंगामा मच गया। इस दौरान एक पक्ष ने कमेटी के पदाधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगाया। झगड़ा हुआ तो भीड़ भी एक तरफ दौड़ पड़ी। जिससे अफरा-तफरी मच गई। भीड़ के जमा होने पर परेड ग्राउंड के गेट भी बंद कर दिए गए।

ADVERTISEMENTS

परेड ग्राउंड में दशहरा मेले के दौरान हंगामा!

पुलिस ने इसके बाद भीड़ को तितर बितर किया। कुछ ही समय बाद परेड ग्राउंड के बाहर खून से लथपथ एक पक्ष के लोग बच्चों के साथ वहां धरने पर बैठ गए। बताते चलें कि दो पक्षों में दहन के समय भिड़ंत हुई।

इस दौरान राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी गौरव राणा ने आरोप लगाया कि उनके साथ दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों ने मारपीट की। साथ ही उनके बच्चे को भी लातों से मारा गया। भांजे के साथ भी मारपीट हुई।

विवाद के बाद खून में लथपथ धरने पर बैठे युवक

पुलिस ने स्थिति संभाली। जिसके बाद एक पक्ष के लोग बाहर धरने पर बैठ गए। घायल के लिए एंबुलेंस भी बुलाई गई लेकिन वो जाने के लिए तैयार ही नहीं हुए। जैसे तेसे पुलिस ने भीड़ को हटाया और घायल को उपचार के लिए भेजा।

हनुमान ने गदा उठाकर संभाली स्थिति

झगड़े के समय परेड ग्राउंड में भारी भीड़ जमा हो गई। ऐसे में हनुमान बने कलाकार ने अपनी गठा से स्थिति संभाली। कलाकारों ने गदा को चारों और घुमाया। जिससे भीड़ तितर बितर हुई। बाद में पुलिस ने स्थिति संभाली

ADVERTISEMENTS