3 बच्चों वाली महिला का अपने भतीजे से चल रहा था प्रेम प्रसंग, जब पति ने रंगे हाथों पकड़ा, तो आधी रात कर दिया कांड
Prayagraj Murder Case: प्रयागराज में एक महिला का उसके अपने भतीजे से ही प्रेम प्रसंग था. इस बात का पता जब उसके पति को चला, तो उसने आधी रात उसकी हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. पूरामुफ्ती इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान बिजमा देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम सुमन कुमार बताया जा रहा है.
क्या है पूरा मामला?
आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का उसके भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. बताया जा रहा है कि बुधवार रात भी इसी मुद्दे पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सिलबट्टे से पत्नी के चेहरे, माथे और आंखों पर कई वार कर दिए. हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश – प्रयागराज के पूरामुफ्ती में पति ने पत्नी बिजमा देवी की सिलबट्टे से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी सुमन कुमार ने पूछताछ में बताया कि पत्नी का उसके भतीजे से प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। बुधवार रात भी इसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने पत्नी के चेहरे, माथे और आंखों पर सिलबट्टे से कई वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तीन दिन पहले ही आरोपी पत्नी को मायके से वापस लेकर आया था। दोनों के तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
—
मृतका के तीन छोटे बच्चे थे
हैरानी की बात यह है कि आरोपी तीन दिन पहले ही पत्नी को उसके मायके से वापस लेकर आया था. दंपती के तीन छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने क्या कहा?
डीसीपी सिटी प्रयागराज ने कहा कि उक्त प्रकरण में प्राप्त सूचना पर थाना पूरामुफ्ती पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा चुका है. प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है. संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद