देहरादून में यहां चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, यातायात बाधित
उत्तराखंड में जगह-जगह आधे घंटे की मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी है। देहरादून के नयागांव पेलियों में पीएनबी बैंक के सामने चलती स्कॉर्पियो गाड़ी के ऊपर पेड़ आ गिरा। जिससे मार्ग में यातायात बाधित हो गया है। गाड़ी के अंदर बैठा चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।
उधर चंपावत में मूसलाधार बारिश से घाट पनार एनएच कई जगह बंद हो गया। जिस कारण एनएच के दोनों और कई वाहन व यात्री फंस गए। बारिश इतनी तेज थी की बारिश के पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा पहाड़ी से सड़क में आ गया। इसके अलावा सिंगदा में मदन होटल के पास मलबे से टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच बंद हो गया। जिससे कई वाहन फंस गए।
अधिकारियों को दिए NH खोलने के निर्देश
एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए एनएच के अधिकारियों को एनएच खोलने के निर्देश दिए। जिसके बाद एनएच खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया की जल्द एनएच को यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। वहीं लंबे समय बाद हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। मात्र आधे घंटे की तूफानी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए।
मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बुधवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की सम्भावना जताई थी। इसके साथ ही आंधी-तूफ़ान के साथ तेज बारिश के चेतावनी जारी की थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



विरोध -सीजेआई CJI ने छात्रों को कहा था कॉकरोच उनके हाथों से नहीं लेंगे डिग्री
मिशन उत्तम शिक्षा- ट्रस्ट की प्रतिभाओं को छात्रवृति देने की मुहिम जारी
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कप लेकर ज्ञापन