यहां तीन साल के बच्चे को उठा ले गए दरिंदे, मां ने ऐसे बचाया

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


तीन साल के बच्चे को तीन दरिंदे उठाकर गोशाला में ले गए और वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। डर कर जब मासूम बच्चा चिल्लाया। बच्चे की आवाज सुनकर जब मां गोशाला में पहुंची तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बता दे कि मामला देेेहरादून का है।यहां शिकायत के बाद पटेलनगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS


महिला ने बताया कि शिमला बाईपास निवासी आशाराम, नीरज बाला और एक किशोर उनके तीन साल के बेटे को उठाकर गोशाला में ले गए और उसके साथ गंदी हरकतें करने लगे। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपित उनके बच्चे के साथ गंदा काम कर रहे थे।


इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि आशाराम नाम का लड़का वीडियो बना रहा था। जब महिला ने उन्हें डांटा तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS