धामी के दिल्ली दौरा का संकेत कुछ बड़ा बदलाव की तैयारी मे उत्तराखंड

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार दिल्ली दौरा कर रहे हैं। पिछले दो-तीन महीनों शायक चार-पांच बाट दिल्ली दौरे पर जा चुके हैं। सीएम के हर दौरे पर यही चर्चाएं आम होती हैं। कभी मंत्रीमंडल में बदलाव और विस्तार की बातें, तो कभी दायित्व बंटवारे को हवा दी जाती है। यूसीसी की चर्चाएं भी लगातार हो ही रही हैं।

Ad
Ad

धानी केबिनेट में फिलहाल चार मंत्री पद खाली हैं, जिनको भरने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। भीतरखाने विधायक डिमांड भी कर रहे है। पिछले दिनों सीएम धानी के दिल्ली दौरे के बाद बीएल संतोष उत्तराखंड दौरे पर आए थे, जिससे यह जाना जा रहा था कि जल्द ही मंत्रीमंड विस्तार का ऐलान किया जाएगा। साथ ही दायित्व बंटवारा भी किया जाएगा। माना जा रहा है कि मंत्रीमंडल में बदलाव कर कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

66 इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जल्द ही धामी सरकार के कैबिनेट में कुछ लोगों को जगह मिल सकती है। भाजपा फिलहाल 2024 लोसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। लेकिन, उससे सपहले बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव भी होना है। राजनीति जानकारों की मानें तो भाजपा उपचुनाव के बाद ही कुछ फैसला करेगी। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि उससे पहले भी कोई फैसला संभव है।

कैविनेट विस्तार को लेकर भाजपा सभी तरह के गमीकरणों पर चर्चा कर रही है। लोकसभा चुनाव से पहले सभी पांचों क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने के साथ ही सभी वर्गों का भी ध्यान रखा जाएगा। जिन नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किए जाने की पर्याा है उनमें नैनीताल से बंशीधर भगत हरिद्वार में आदेश चौहान, देहरादून से विनोद चमोली या खजानदास और टिहटी से शक्तिलाल शाह के नाग शामिल हैं।

66 इसके अलावा एक और समीकरण भी बनता हुआ नजर आ रहा है। इस बात की चर्चाएं भी हुई कि ऋतु खंडड़ी को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के कैबिनेट में शामिल होने की स्थिति में उनकी जगह किसी वरिष्ठ मंत्री किसी अन्य को विधानसभा अध्यक्ष- बनाया जा सकता है।

बहरहाल यह केवल चर्चाएं है। इन चर्चाओं से पर्दा तभी हटेगा जब जत्रीमंडल विस्तार पर मुहर लग जाएगी। दायित्व वितरण को लेकर भी साफ है कि नामों का ऐलान नहीं होने तक केवल भटकले लगाई जाती रहेंगी। देखना होगा कि भाजपा उस पर कितनी जल्दी फैसला लेती है?