आम आदमी पर फिर पड़ी मंहगाई की मार, टमाटर के दामों में आया उछाल, यहां देखें रेट लिस्ट

ख़बर शेयर करें

प्रदेश में बीते दिनों टमाटर के बढ़ते दामों ने लोगों की दिक्कतें बढ़ाई थी। जिसके बाद राजधानी दून में जिला प्रशासन द्वारा दी गई राहत से लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन जिला प्रशासन का ये अभियान अब सुस्त पड़ गया है। एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं।

Ad
Ad

दून में फिर बढ़ गए टमाटर के दाम
राजधानी दून में टमाटर के दाम फिर से बढ़ गए हैं। शहर में फुटकर में टमाटर 150 से 160 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण आम आदमी रक फिर से मंहगाई की मार पड़ रही है।

दून मंडी में नहीं पहुंच पा रहा टमाटर
प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण प्रदेश के कई रास्ते बंद हैं। जिस कारण दून मंडी में टमाटर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण एक बार फिर से टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। लोगों को टमाटर के साथ ही दूसरी सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से राहत नहीं मिल पा रही है।

सस्ते टमाटर देने का जिला प्रशासन का अभियान पड़ा ठंडा
बीते दिनों राजधानी दून में टमाटर 300 रूपए किलो तक बिक रहा था। जिस कारण लोगों की थाली से टमाटर ही गायब हो गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने लोगों को राहत दिलाने के लिए अभियान चलाया था।

जिसके तहत सब्जी मंडी में सस्ते टमाटर के काउंटर लगाए जा रहे थे। जहां पर लोगों को 60 से 80 रूपए किलो तक टमाटर मिल रहा था। लेकिन अब ये अभियान ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है।

सब्जियों की रेट लिस्ट
सब्जी दाम (प्रति किलो)
टमाटर 150 से 160 रूपए
करेला 50 से 60 रूपए
बैंगन 60 रूपए
लौकी 25 से 40 रूपए
अदरक 280 रूपए
तोरई 20 से 30 रूपए
भिंडी 30 से 40 रूपए