साल 2019 से लेकर 2021 के बीच देश में लापता हुई 13.13 लाख से अधिक महिलाएं

ख़बर शेयर करें

पूरे देश में साल 2019 से लेकर 2021 के बीच 13.13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं गायब हुई हैं। ये जानकारी पिछले सप्ताह संसद में पेश किए गए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के संकलित आंकड़ो से पता चली है।

Ad
Ad

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार देश भर में साल 2019 और 2021 के बीच 18 साल से ज्यादा उम्र की 10,61,648 महिलाएं और उससे कम उम्र की 2,51,430 लड़कियां लापता हुई है। संसद में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा लड़कियां लापता हुई है। वहीं दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल है।

मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा महिलाएं गायब
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 2019 और 2021 के बीच 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हुई है। हालांकि इसी अवधि के दौरान पश्चिम बंगाल से कुल 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां लापका हो गई हैं। महाराष्ट्र में भी इसी दौरान 1,78,400 महिलाएं और 13,033 लड़कियां लापता हुई हैं।

ओडिशा भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं
ओडिशा में इसी तीन सालों में 70,222 महिलाएं और 16,649 लड़कियां लापता हुई हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में 49, 116 महिलाएं और 10,817 लड़कियां गायब हुई हैं।

राजधानी में भी गायब हुई हजारों लड़कियां
देश की राजधानी दिल्ली में भी महिलाओं के गायब होने का सिलसिला जारी है। इन तीन सालों में दिल्ली में 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां लापता हो गई हैं। केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि पूरे देश में महिलाओं सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।