यहां निर्माणाधीन पुल ढह जाने से हुआ बड़ा हादसा, कई घायल
ADVERTISEMENTS
रुद्रप्रयाग से श्रीनगर को जाने वाले बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा गांव के पास निर्माणाधीन पुल की आज सुबह नौ बजे शटरिंग ढह जाने से मलबे में 9 श्रमिकों दब गए।
आपदा, पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है , इस पुल का निर्माण ऑल वेदर परियोजना के तहत किया जा रहा है आरसीसी कंपनी इसका निर्माण कर रही है करीब 9 लोग इसके निर्माणकार्य में जुटे हुए थे अचानक ही पुल का एक हिस्सा ढह गया।
पांच मजदूरों को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। जबकि अभी तीन-चार और मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा