गैस रिसाव से मकान में हुआ जोरदार धमाका, दीवार गिरने से दबी एक महिला

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



कुमौड क्षेत्र में स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी के एक मकान में गैस रिसाव होने से जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट होने से मकान की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।


गैस रिसाव से एक मकान में हुआ जोरदार धमाका
पिथौरागढ़ जिले के कुमौड स्थित सिंचाई विभाग की कॉलोनी में एक मकान में गैस रिसाव होने से एक घर में विस्फोट होने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक धमाका होने की आवाज सुन इलाके में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने धमाके की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी पर फायर ब्रिगेड सहित पुलिस और गैस एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

चाय बनाने के लिए गैस जलाते हुए हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक बसंती देवी सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गई। जैसे ही उन्होंने गैस जलाया तो जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते कमरे में गैस भर गई थी। जैसे ही बसंती देवी ने माचिस की तीली जलाई तो विस्फोट हो गया।

30 प्रतिशत झुलसी महिला
विस्फोट होने से घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से बसंती देवी करीब 30 प्रतिशत झुलस गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने कहना है कि अब बसंती देवी की हालत ठीक है और वो खतरे से बाहर है।