छोटे भाई से प्रेग्नेंट हुई लड़की, पैदा होते ही बच्चे को फेंका घर के पीछे, दिल दहला देगी ये शर्मनाक घटना!

ख़बर शेयर करें


मलेशिया के तेरेन्गानू में एक घर के पीछे लावारिस नवजात मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि यह बच्चा 16 साल की बहन और 14 साल के भाई के बीच अवैध संबंधों का नतीजा था. नाबालिग बहन ने बच्चे को जन्म देने के बाद उसे घर के पीछे फेंक दिया था. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है.

हमारे समाज में रिश्तों की मर्यादा सबसे ऊपर मानी जाती है, चाहे वो रिश्ता चाचा-भतीजी का हो, बाप-बेटी का हो या भाई-बहन का. लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो इंसानियत को शर्मसार कर देती हैं. मलेशिया के तेरेन्गानू प्रांत के बसुत (Besut) इलाके में एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लावारिस बच्चे की खोज ने परिवार के भीतर छिपे एक घिनौने राज से पर्दा उठा दिया. यहां की रहने वाली एक 16 साल की लड़की अपने ही 14 साल के छोटे भाई के साथ अवैध संबंध बना बैठी और प्रेग्नेंट हो गई. उसने बच्चे को भी पैदा किया और फिर घर के पीछे लावारिस फेंक दिया. इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है कि कम उम्र के बच्चों में नैतिकता और कानून की समझ कितनी जरूरी है.

मलेशिया में बसुत जिले के पुलिस प्रमुख मोहम्मद सानी मोहम्मद सालेह ने बताया कि एक स्थानीय निवासी को घर के पीछे एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला. बच्चे के मिलने की खबर दिल दहला देने वाली थी. ऐसे में यह घटना आग की तरह फैल गई और उसे तुरंत इलाज के लिए बसुत अस्पताल पहुंचाया गया. जब पुलिस ने इस मामले की गहराई से छानबीन की, तो जो सच सामने आया वह किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी था. पुलिस ने पाया कि यह बच्चा एक 16 साल की लड़की और उसके 14 साल के सगे भाई के बीच बने अवैध संबंधों का परिणाम था. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग बहन ने बच्चे को जन्म देने के बाद लोक-लाज के डर से उसे चुपचाप घर के पीछे फेंक दिया था. पुलिस (PDRM) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट की अनुमति के बाद एक सप्ताह की रिमांड पर भेज दिया.

पुलिस का कहना है कि उस लड़के से पूछताछ की जाएगी, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके. पुलिस अधिकारी ने इस कृत्य को अमानवीय करार दिया और कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि एक बच्चे के जीने के अधिकार का भी हनन है. इस मामले में पुलिस दो अलग-अलग धाराओं के तहत जांच कर रही है. पहली धारा 317 (बच्चे को लावारिस छोड़ना) है, जिसमें 7 साल तक की जेल हो सकती है. वहीं, दूसरी और सबसे गंभीर धारा 376B (Incest/सगे रिश्तों में संबंध) के तहत कार्रवाई की जा रही है, जिसमें दोषी पाए जाने पर 6 से 20 साल तक की जेल और कोड़े मारने (Whipping) की कड़ी सजा का प्रावधान है. पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस मामले के बारे में गलत अफवाहें न फैलाएं, ताकि कानूनी जांच में कोई बाधा न आए.