तलाकशुदा महिला से फेसबुक के जरिए की दोस्ती ,शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म ,बनाई वीडियो, मामला दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

महिलाओं के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दोस्ती कर उनके साथ दुष्कर्म करने के को लेकर कई मामले सामने आते रहते हैं एक ऐसा ही मामला काशीपुर क्षेत्र से सामने आ रहे हैं यहां पर एक युवक ने फेसबुक के जरिये तलाकशुदा महिला से दोस्ती कर दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब आरोपी युवक शादी के लिये दबाव बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक तलाकशुदा महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि फेसबुक पर उसकी जान पहचान बाजपुर के ग्राम हसन का मझरा निवासी आफत्याब अली उर्फ आफताब पुत्र अहसान से हुई और मोबाइल पर दोनों की बातें होने लगी।इस बीच वह महिला से मिलने काशीपुर आया तो महिला ने शादी के लिये दबाव बनाया, उसने महिला को निर्वस्त्र करके बेल्टों से पीटा और फोटो और वीडियो बना ली। बाद में आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता रहा और बाद में शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS