बड़ी खबर- सड़क हादसा, रोडवेज बस के हुए ब्रेक फेल
ADVERTISEMENTS
चालक की सूझ-बूझ से गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। मसूरी रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, लेकिन इस दौरान बस के चालक ने समझदारी से काम लिया। चालक की सूझ- बूझ के चलते 35 लोगों की जान बच गई।
ADVERTISEMENTS
बता दे उस समय बस में 35 लोग सवार बताए जा रहे हैं। सभी लोगों के सुरक्षित होने की सूचना मिली है।
चालक की समझदारी ने बचाई 35 लोगों की जान
मिली जानकारी के मुताबिक घटना देहरादून मार्ग मसूरी गर्ल्स स्कूल के पास की बताई जा रही है। स्कूल के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। बस मसूरी से देहरादून की और जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ। चालक की समझदारी से 35 जिंदगियां बच गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


