बड़ी खबर-50 वर्षीय महिला का नैनीताल झील में मिला शव

ख़बर शेयर करें

नैनीताल।यहां नैनी झील में एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अलबत्ता माना जा रहा है कि करीब 50 वर्षीय महिला हल्द्वानी की हो सकती है।

Ad
Ad


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार अपराह्न नैनी झील में एक शव तैरने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने नाव चालकों की मदद से एक महिला के शव को पाषाण देवी मंदिर के पास बरामद किया। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जाने पर बोट हाउस क्लब कर्मी चंदन जोशी ने बताया कि उन्होंने सुबह पौने 11 बजे तल्लीताल डांठ पर एक ऐसी ही महिला को तेज कदमों से ठंडी सड़क की ओर जाते हुए देखा था।


वह हल्द्वानी से एक टैक्सी से आई थी। टैक्सी वाले ने अन्य से 200 जबकि उससे 180 रुपए लिए थे। उसे चक्कर जैसे भी आ रहे थे। नगर कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस इस आधार पर ही महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है