छात्रसंघ की छात्रा उपाध्यक्ष खुशी कश्यप को WhatsApp पर धमकी, एडिटेड तस्वीरें व रील वायरल करने की धमकी का आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विवाद सामने आया है। छात्रसंघ की छात्रा उपाध्यक्ष खुशी कश्यप ने एक अज्ञात व्यक्ति पर व्हाट्सऐप के जरिए धमकी देने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS

खुशी का कहना है कि उसे चुनाव में अपनी सहपाठी यशोदा का समर्थन नहीं करने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं करने पर उसकी एडिटेड तस्वीरें और रील सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। छात्रा ने पुलिस में शिकायत देकर FIR दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है।

रामनगर के भवानीगंज निवासी खुशी कश्यप वर्ष 2025-26 में पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा उपाध्यक्ष हैं। वह वर्ष 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव में अपनी सहपाठी और दोस्त यशोदा का समर्थन कर रही हैं। खुशी के मुताबिक, इसी वजह से एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके व्हाट्सऐप पर लगातार आपत्तिजनक मैसेज और धमकियां भेजी जा रही हैं।

इंस्टाग्राम से फोटो लेकर एडिट करने का आरोप

खुशी ने शिकायत में आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें लेकर उन्हें एडिट किया। इसके बाद कथित तौर पर आपत्तिजनक और गलत तस्वीरें बनाकर व्हाट्सऐप पर भेजीं। साथ ही इन तस्वीरों और रील को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। छात्रा ने चैट और तस्वीरों के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं।

फोन पर मानस नाम सामने आने का दावा

छात्रा के मुताबिक, मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी लेने और फोन पर बातचीत करने के बाद आरोपी का नाम मानस पता चला। खुशी का आरोप है कि बातचीत के दौरान उसे कथित तौर पर यह भी कहा गया कि उसका भाई SI है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

खुशी ने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों से उसे अपनी सुरक्षा और मान-सम्मान को लेकर चिंता है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही धमकी देने वाले व्यक्ति और पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS