हल्द्वानी- विकास नहीं हो सकता तो इस्तीफा ले लो… जब नगर निगम ऑफिस में धरने पर बैठ गए पार्षद,फिर……..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

वार्ड में ठप पड़े कार्यों को शुरू करने के लिए सोमवार को तल्ली हल्द्वानी के पार्षद मनोज जोशी ने निगम कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। वित्त अनुभाग में दिए धरने के दौरान उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन अगर विकास कार्य नहीं शुरू कर सकता है तो इस्तीफा ले लो। क्षेत्र के निवासी चंदा एकत्रित कर कार्य करवाएंगे। जल्द ही निगम की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

पार्षदों की नाराजगी

नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने से पार्षदों की नाराजगी बढ़ने लगी है। सोमवार को पार्षद मनोज जोशी ने सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट के कार्यालय में पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर पार्षद ने कहा कि वार्ड की कॉलोनियों के जाल टूट गए हैं। मानसून के दौरान इनसे लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। कई माह से इन्हें ठीक किए जाने की मांग करने के बाद भी निगम के अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। वार्ड में विकास कार्यों के लिए दिए गए प्रस्ताव लटकाए जा रहे हैं।

निगम की कार्यप्रणाली से लोगों में पार्षद के खिलाफ भी आक्रोश बढ़ रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही निगम की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सहायक लेखाधिकारी द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर धरना समाप्त किया गया।

Ad