Rahul Gandhi PC: आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले राहुल गांधी?, किसपर साधा निशाना?, जानें,देखे पूरी press conference

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
rahul-gandhi-press-conference vote-chori-hydrogen-bomb

Rahul Gandhi PC: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते दिन सोशल मीडिया पर प्रेस कॉन्फ्रेंस (Rahul Gandhi Press Conference) का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि आज यानी 18 सितंबर को वो 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ऐसे में आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग को वोट चोरी (Vote Chori) के मुद्दे पर घेरा है।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का एक और सबूत दिया। गुरुवार को राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो जो कुछ भी कह रहे हैं काफी जिम्मेदारी के साथ कह रहे हैं। उनके पास इसका सबूत भी है। उन्होंने बताया कि कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए।

hydrogen bomb

Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बड़ी बात

राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो सबूतों के साथ अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने कहा, ”सबसे पहले ये हाइड्रोजन बम नहीं है, हाइड्रोजन बम(hydrogen bomb) आना अभी बाकी है। ये इस देश के युवाओं को ये दिखाने और समझाने में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है।”

video link-https://youtu.be/H9JV7A01m_I?si=p2tOinydZmWgELjW

चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि हमने अपनी पडताल में पाया कि टारगेट करके आयोग ने वोटर्स का नाम हाटाया है। जांच में सामने आया है कि दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को आयोग निशाना बना रहा है। काफी बड़े स्तर पर इन लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। मजे की बात तो ये है कि जिनके नाम काटे गए हैं उन्हें इसकी जनकारी भी नहीं है।

hydrogen bomb

कर्नाटक में एक बार फिर सामने आई गड़बड़ी

उन्होंने आगे कहा, “कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है। किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की। हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए। ये संख्या 6018 से कहीं ज्यादा है। लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया, और यह संयोग से हुआ। वहां के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है, तो उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया।

उसे पता चला कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था। उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया। ना तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और ना ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे इस बारे में पता था। किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया।”

इलेक्शन कमीशन चीफ पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने कहा, “भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त वोट चोरों की रक्षा कर रहे हैं। उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। जब छोटी सी गलती हो जाती है तो चोरी पकड़ी जाती है।”

सॉफ्टवेयर के जरिए वोटरों के नाम हटाने का आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके बड़ी संख्या में वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मजबूत बूथों को टारगेट किया गया और उनके पास इसके पुख्ता सबूत मौजूद हैं।

चुनाव आयोग की तरफ से नहीं मिला कोई जवाब

राहुल ने बताया कि इस मामले की सीआईडी जांच चल रही है। अब तक सीआईडी ने चुनाव आयोग को 18 पत्र लिखे हैं। जिनमें डेस्टिनेशन IP और ओटीपी ट्रेल जैसी जानकारियां मांगी गईं। लेकिन आयोग की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। फरवरी 2023 में इस मामले में FIR दर्ज की गई थी और मार्च 2023 में कर्नाटक सीआईडी ने आयोग को चिट्ठी भी लिखी थी। लेकिन तब से लेकर अब तक आयोग ने जांच को आगे बढ़ाने में टालमटोल की है।

उन्होंने कहा कि जांच को रोका जा रहा है ताकि लोकतंत्र के ‘हत्यारों’ को बचाया जा सके। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के राजौरा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बड़ी संख्या में फर्जी वोटर जोड़े गए। वहीं कर्नाटक में जिन लोगों के नाम हटाए गए, उनके आवेदन के लिए राज्य से बाहर के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया गया।

ADVERTISEMENTS