अस्पताल संचालक ने नग्न अवस्था मे युवती को कार से फेंका, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बरेली, बदायूं। जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र मे लखनऊ-दिल्ली हाईवे के जीरो पॉइंट के पास अस्पताल संचालक चलती कार से नग्न अवस्था मे एक युवती को फेंक कर भाग गया। युवती को गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे नग्न अवस्था मे युवती के जीरो प्वाइंट के पास पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को सीएचसी मे भर्ती कराया।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/H9JV7A01m_I?si=dL8aRLqYtVZ7z1C6

हालत गंभीर होने के कारण उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती ने होश मे आने पर बताया कि वह बदायूं के बिल्सी की रहने वाली है। पुलिस जांच मे सामने आया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर करोड़ निवासी श्रीपाल एक अस्पताल का संचालक है। युवती से उनकी दोस्ती थी। श्रीपाल पहले से ही शादीशुदा है। दोनों के बीच संबंध अच्छे होने पर श्रीपाल ने उसे किराये पर कमरा दिलवाया। यहां पर वह अक्सर मिलने आता रहता था। मंगलवार रात मे वह युवती के पास पहुंचा। युवती ने अपना स्वास्थ्य खराब होने की बात कही। युवती ने बताया कि श्रीपाल ने उसको इंजेक्शन लगाया और फिर कार मे ले गया। कार मे उसको एक और इंजेक्शन लगाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। श्रीपाल ने उसके चेहरे पर भी कई वार किए और उसको चलती कार से जीरो प्वाइंट के पास फेंक दिया। पुलिस जांच मे यह भी सामने आया कि आरोपी ने युवती से उसके पिता को एक शपथ पत्र भी दिलवाया था। इसमे लिखा था कि उससे परिवार के किसी भी सदस्य का कोई सरोकार नही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रीपाल युवती से छुटकारा पाना चाहता था। इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया है।।

ADVERTISEMENTS