अवैध मदरसों में विदेशी फंडिंग की आशंका, पढ़ें पूरी खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Madrasas उत्तराखंड के मदरसों में अब पढ़ाई जाएगी संस्कृत

धामी सरकार इन दिनों अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त अभियान चलाए हुए है. इस बीच बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का बड़ा बयान सामने आया है. चौहान ने अवैध मदरसों में विदेशी फंडिंग की आशंका जताई है.

ADVERTISEMENTS

अवैध मदरसों में विदेशी फंडिंग की आशंका

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का बड़ा बयान सामने आया है. मनवीर चौहान ने अवैध मदरसों में विदेशी फंडिंग की आशंका जताई है. साथ ही उन्होंने इस मामले में जांच की ज़रूरत बताई है. बता दें सरकार इन दिनों अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. प्रदेश में अभी तक 350 से ज्यादा अवैध मरदसों को चिन्हित कर सील किया गया है. साथ ही चौहान ने कांग्रेस के अवैध मदरसों के खिलाफ कार्यवाही के विरुद्ध बोलने पर भी आड़े हाथ लिया है.

कांग्रेस ने किया था सरकार की कार्रवाई का विरोध

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने अवैध मदरसों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर कहा था कि पिछले दिनों विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जो कुछ हुआ, उससे सरकार की विफलता साफ झलकती है.पहले तो सरकार ने करीब एक महीने तक अपने मंत्री को बचाने की कोशिश की, लेकिन जब प्रेमचंद अग्रवाल को अपने विवादित बयान के कारण मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा, तो भाजपा ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मस्जिद-मदरसे का मुद्दा उठाया. जो बेहद निंदनीय है.

हरदा ने भी सरकार पर लगाए थे आरोप

प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी अवैध मदसरों पर चल रहे एक्शन पर सरकार से सवाल पूछा था. हरदा ने कहा था कि उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री धामी के मुंह से अवैध मदरसे, अवैध मज़ार, लव, लैंड और थूक जिहाद सुना है. ऐसे में सरकार ने क्या किया है. हरीश रावत ने आरोप लगाया कि बीजेपी जनहित को मुद्दों पर पर्दा डालने के लिए ऐसी चीज़ों को गड़ती है. ताकि समाज को नफरत की और धकेला जा सके

ADVERTISEMENTS