WhatsApp कॉल, बर्थडे केक और होटल बुकिंग ! मेरठ हत्याकांड में नया मोड़! ड्राइवर ने खोला सारा चिट्ठा, देखिए

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

meerut-murder-case-what-muskan-and-sahil-did-in-shimla-manali-driver

मेरठ हत्याकांड में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी साहिल और मुस्कान पार्टी करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं इस केस में केब ड्राइवर की गवाही भी सामने आई है। जिसने कई नए खुलासे किए हैं। ड्राइवर का दावा है कि हत्या के बाद दोनों शिमला पहुंचे। वहां जश्न मनाया और फिर मनाली रवाना हो गए।

ADVERTISEMENTS

कत्ल के बाद मनाली पहुंचे मुस्कान-साहिल

मेरठ हत्याकांड में ड्राइवर ने बड़ा खुलासा किया है। उसके मुताबिक साहिल और मुस्कान ने एक डेयरी के पास से कैब ली। साहिल ने कहा, “मैडम 10-15 मिनट में आएंगी।” इसके बाद दोनों ने शिमला की लोकेशन सेट करवाई और सफर शुरू किया। रास्ते में दोनों ने खाना-पीना किया। लेकिन ड्राइवर को तब कोई शक नहीं हुआ। क्योंकि दोनों पूरी यात्रा के दौरान सिर्फ चैट के जरिए ही बात कर रहे थे। फोन पर बातचीत लगभग नहीं हुई।

video link-https://youtube.com/shorts/tBVSHVF4p2Y?si=eVIViVpnbPs-5ViS

WhatsApp पर ड्राइवर से मंगाया बर्थडे केक

ड्राइवर ने बताया कि शिमला में तीन दिन रुकने के बाद मुस्कान और साहिल ने मनाली जाने का फैसला किया। क्योंकि वहां बर्फबारी हो रही थी। उन्होंने एक गुरुद्वारे में भी मत्था टेका और प्रसाद चढ़ाया। कसौल पहुंचने के बाद मुस्कान ने ड्राइवर से बर्थडे केक मंगवाया और जन्मदिन मनाया। दोनों वहां 5-6 दिन तक रुके और होली भी वहीं मनाई।

सौरभ के ‘कातिल’ हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल होली की मस्ती में झूमते नजर आए, वही दूसरी वीडियो में में मुस्कान द्वारा केक मंगवाने की बात की जा रही है.#saurabhmuder #MeerutCrime pic.twitter.com/lspAFQf0pk— Raghavendra nath Mishra (@RaghavendraITV) March 21, 2025

होटल में की ऑनलाइन पेमेंट

ड्राइवर के अनुसार दोनों किसी विवाहित जोड़े की तरह रह रहे थे। मुस्कान ने पूरे समय सिर्फ WhatsApp कॉल के जरिए ही बात की और होटल बुकिंग से लेकर अन्य जरूरी काम भी सिर्फ चैट के जरिए ही किए। केक भी उसी ने ऑनलाइन ऑर्डर किया था।

मुस्कान ने की थी मम्मी से बात

ड्राइवर ने बताया कि सफर के दौरान एक बार मुस्कान के पास फोन आया। जिस पर उसने कहा, “मम्मी, अभी बात करती हूं।” इसके बाद गाड़ी साइड में लगवाई और 15-20 मिनट तक बाहर जाकर बात की। इससे शक गहरा रहा है कि मुस्कान के घरवालों को इस हत्याकांड के बारे में पहले से जानकारी थी।

मेरठ हत्याकांड में पुलिस ने तेज की जांच

ड्राइवर के खुलासों के बाद पुलिस शिमला। मनाली और कसौल के होटलों में सबूत जुटाने में लगी है। होटल मालिकों और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस हत्याकांड के पीछे की असली साजिश सामने आ सके।

ADVERTISEMENTS