Meerut Murder Case में नया खुलासा! सिर्फ पत्नी ही नहीं सौरभ मुस्कान की मां को भी भेजता था पैसे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Meerut Murder Case update

मेरठ में मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ कुमार सिंह हत्याकांड(Meerut Murder Case update) ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे साजिश की परतें खुलती जा रही हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मुस्कान के माता-पिता इस घटना से पहले से वाकिफ थे, लेकिन अब वे पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

video लिंकः- https://youtube.com/shorts/tBVSHVF4p2Y?si=eVIViVpnbPs-5ViS

पत्नी को भेजे थे लाखों रुपये, परिवार पर भी शक Meerut Murder Case update

सौरभ के परिवार ने मुस्कान के माता-पिता पर भी बड़ा आरोप लगाया है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि सौरभ ने अपनी पत्नी मुस्कान के बैंक अकाउंट में एक लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। यही नहीं, मुस्कान की मां के खाते में भी पैसे भेजे गए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कब-कब और कितनी रकम मुस्कान के परिवार को ट्रांसफर की गई थी।

सौरभ के भाई बबलू का कहना है कि सौरभ लंदन से लाखों पाउंड लेकर आया था, और मुस्कान के परिवार ने उसी के पैसों से घर खरीदा। यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या

ये घटना और भी भयावह तब हो जाती है जब पता चलता है कि मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के चार टुकड़े किए और ड्रम में डालकर सीमेंट का घोल भर दिया ताकि किसी को कोई शक न हो।

हत्या के बाद घूमने निकली मुस्कान

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से मेरठ आया था। लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि जिस पत्नी के लिए वह हजारों मील से आया वही उसकी जान ले लेगी।

हत्या के बाद मुस्कान और उसका प्रेमी बेफिक्री से घूमने निकल गए। मानो कुछ हुआ ही न हो। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है, और अब शक की सुई मुस्कान के परिवार की तरफ भी घूम गई है

ADVERTISEMENTS