हल्द्वानी के इन चार वार्डो में यह लोग बने पार्षद पड़े खबर
नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड 33 में नसरीन जहां ने चुनावी मैदान में जीत हासिल की। उनके विजयी अभियान को क्षेत्रवासियों का अपार समर्थन मिला, और उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को हराया। नसरीन जहां की जीत से वार्ड में विकास और सुधार की नई उम्मीदें जगी हैं।

हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव के नतीजों ने वार्ड नंबर 15 से सलमान सिद्दीकी की शानदार जीत पर मुहर लगा दी है। सलमान ने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व पार्षद शाकिर हुसैन को 147 वोटों के अंतर से हराकर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत की। सलमान सिद्दीकी को कुल 1051 वोट मिले, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी शाकिर हुसैन 904 वोट ही हासिल कर पाए। इस जीत के साथ सलमान ने वार्ड नंबर 15 में एक नई शुरुआत का वादा किया है, जिसमें विकास और पारदर्शिता प्राथमिकता पर रहेंगे। मतदाताओं ने सिद्दीकी पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्षद पद की जिम्मेदारी सौंपी है

वही हम आपको बता दे की हल्द्वानी के वार्ड नंबर 58 से मनोज जोशी को दोबारा से पार्षद बने हैं वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 45 से अमित सिंह पार्षद बने हैं
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें