71 साल की अमेरिका महिला से हुआ प्यार, शादी के लिए बुलाया भारत… फिर की हत्या, महीनों बाद खुला राज





पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर किला रायपुर गांव में एक 71 वर्षीय अमेरिकी नागरिक और भारतीय मूल की महिला की हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान रूपिंदर कौर पंढेर के रूप में हुई है। हैरानी की बात तो ये है कि महिला को मौत के घाट जुलाई के अंत में ही उतार दिया गया था। लेकिन इसका खुलासा हाल ही में हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
71 साल की अमेरिका महिला की कर दी हत्या
हत्यारोपी का नाम सुखजीत सिंह सोनू है। दरअसल मृतक महिला रुपिंदर तलाकशुदा थीं। काफी सालों से वो अमेरिका में ही रहती थीं। इंडिया वो शादी करने के लिए आई थी। जानकारी के अनुसार हत्या की साजिश चरनजीत सिंह ग्रेवाल नाम के व्यक्ति ने बनाई। पहले महिला का गला घोंटा गया। जिसके बाद उसे जला दिया गया।
शादी के लिए बुलाया था भारत
रिपोर्ट के अनुसार, यहीं वो व्यक्ति है जिससे महिला शादी करने आई थी। फिलहाल चरनजीत सिंह इंग्लैंड में है। काफी समय से वो महिला के साथ संपर्क में था। पुलिस जल्द ही इस मामले में और बातों का खुलासा करेगी। लुधियाना पुलिस ने महिला के लापता होने पर दर्ज की गई एफआईआस में संदिग्धों के नाम दर्ज कर लिए है। जिसके बाद ही इस पूरी घटना का पता चला।
हत्यारोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया ये
कि ग्रेवाल ने ही कथित तौर पर महिला की हत्या का प्लान किया। हत्या करने वाले सुखजीत सिंह ने महिला की हत्या की बात को कुबूला है। पूछताछ में उसने बताया कि महिला को शादी का झांसा देकर ठगने के लिए पूरी प्लानिंग की गई थी। सोनू महिला से लाखों रुपए ठगना चाहता था। महिला ने सोनू और उसके भाई के बैंक अकाउंट में बड़ी अमाउंट भी डाली थी। पुलिस मृत महिला के कंकाल के अवशेष खोजने का प्रयास कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें