शूर्पणखा दहन!, इस बार दशहरा पर जलेगा Sonam Raghuvanshi का पुतला

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
indore-shurpanakha-dahan sonam raghuvanshi putla

इस बार विजयदशमी(Dussehra) के दिन मध्य प्रदेश के इंदौर में अनोखा दृश्य देखने को मिलेगा। इस बार रावण की जगह शूर्पणखा दहन किया जाएगा। जिसमें सोनम रघुवंशी(Sonam Raghuvanshi ) का पुतला जलाया जाएगा। दरअसल रावण दहन की परंपरा को बदलते हुए

ADVERTISEMENTS

महालक्ष्मी मेला ग्राउंड पर पत्नी पीड़ित संस्था पौरुष ने ‘शूर्पणखा दहन’ करने का फैसला लिया। संस्था की माने तो समाज में ऐसी महिला अपराधियों को सामने लाना जरूरी है। जिन्होंने अपनी पति और बच्चों को बेरहमी से मार डाला।

शूर्पणखा दहन!, इस बार दशहरा पर जलेगा सोनम रघुवंशी का पुतला

बता दें कि संस्था की तरफ से 11 मुखी पुतले तैयार किए गए। जिसमें उन महिला अपराधियों के पोस्टर लगाए जाएंगे जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या की। इसमें सबसे फेमस नाम सोनम का है। ये वहीं सोनम है जिसमें अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की प्लानिंग हनीमून पर शिलांग ले जाकर की थी।

इस दहन में रावण की जगह सोनम का चेहरा लगाया जाएगा। ‘मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखाएं’ के नाम के इस कार्यक्रम के पोस्टर सभी जगह वायरल हो रहे हैं।

पत्नी पीड़ित पुरुषों का संगठन का फैसला

पत्नी पीड़ित पुरुषों के संगठन कि माने तो सालों से पुरुषों के खिलाफ हो रहे अत्यचार के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई जा रही। ऐसे में रावण की जगह उन महिलाओं के पुतलों को जलाया जाएगा जिन्होंने पारिवारिक जीवन कलंकित कर दिया। बता दें कि आयोजन दो अक्टूर शाम को साढ़े छह बजे किया जाएगा।

सोनम के जमानत की अर्जी दायर

हाई प्रोफाइल शिलांग हनीमून मर्डर केस पर एक तरफ नजर डालें तो सोनम द्वारा अदालत से जमानत की गुहार लगाई जा चुकी है। इस मामले में ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने करीब 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी। इस चार्जशीट की कई खामियों पर आपत्ति जताते हुए सोनम के वकील ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की है। स्थानीय अदालत में जल्द ही इस मामले में सुनवाई होगी।

ADVERTISEMENTS