जबरदस्ती कमरे में घसीटकर यौन उत्पीड़न किया… 67 साल की रिटायर्ड प्रोफेसर ने 70 साल के पति पर मैरिटल रेप का आरोप लगाया, मारपीट CCTV में कैद

ख़बर शेयर करें

एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 67 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी प्रोफेसर ने अपने 70 वर्षीय पति पर 42 वर्षों तक मानसिक, शारीरिक, आर्थिक और यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. जानें पूरी कहानी.  

फोटो साभार- ग्रोक(एआई)

Bengaluru News: बेंगलुरु की एक 67 वर्षीय रिटायर्ड सरकारी प्रोफेसर ने 42 वर्षों की चुप्पी तोड़ते हुए घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न की ऐसी कड़वी सच्चाई उजागर की है. जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. पूजा (बदला हुआ नाम) जो एक पूर्व कॉलेज प्रिंसिपल हैं और जिन्होंने अपना जीवन युवा पीढ़ी को शिक्षित करने में समर्पित किया उन्होंने अपने 70 साल के पति रमेश (नाम बदला हुआ) पर मानसिक, शारीरिक, आर्थिक और यौन शोषण के लगातार आरोप लगाए हैं. उन्होंने शनिवार को गोविंदराजनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जानते हैं पूरा मामला.

शिकायत का तात्कालिक कारण
मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत दर्ज करने की शुरुआत हालिया एक कानूनी नोटिस से हुई, जिसमें रमेश ने वीणा और उनके दो बेटों को वैवाहिक घर आठ दिनों के अंदर खाली करने का आदेश दिया था. उनका दावा था कि संपत्ति पूरी तरह उनके नाम पर दर्ज है. 

शादी और करियर की पृष्ठभूमि
1983 में कनिंघम रोड पर एक कन्वेंशन हॉल में शादी के बाद वीणा ने एक शानदार शैक्षणिक करियर बनाया. कर्नाटक के विभिन्न कॉलेजों में कार्य करने के बाद वे प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हुईं. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि पति उनकी व्यावसायिक सफलता से ईर्ष्या करते थे, उनकी पीएचडी और पदोन्नतियों को कम आंकते थे तथा व्यवस्थित रूप से उनकी सैलरी, पेंशन, ग्रेच्युटी और संपत्तियों को अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए दबाव डालते थे.1993 में कुद्रेमुख में नौकरी से निकाले जाने के बाद रमेश मुख्य रूप से वीणा की कमाई पर निर्भर रहे, लेकिन आर्थिक नियंत्रण रखते हुए शोषण जारी रखा.

सबसे गंभीर आरोप: हालिया घटना
सबसे गंभीर आरोप इस वर्ष 22 नवंबर की घटना से जुड़ा है. वीणा ने दावा किया कि घर की सफाई के दौरान उन्हें जबरन एक कमरे में घसीटा गया और यौन उत्पीड़न किया गया. मना करने पर उन्हें लात मारी गई, गला दबाया गया, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. उनके दो बेटों को भी जान से मारने की धमकी दी गई. यह हमला बच्चों द्वारा लगवाए गए CCTV कैमरों में कैद हो गया, जो मां की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे. वीणा दिल की मरीज हैं और उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है. घटना के बाद सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्होंने चिकित्सा कराई तथा मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट प्राप्त किया. फिर भी, शिकायत करने में उन्होंने हिचकिचाहट दिखाई, क्योंकि अधिकांश बुजुर्ग महिलाओं की तरह उन्हें समाज द्वारा किसी भी कीमत पर वैवाहिक संबंध बचाने की शिक्षा दी गई थी.

कानूनी कार्रवाई
भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें पति द्वारा क्रूरता, शील भंग करने का प्रयास, आपराधिक धमकी और चोट पहुंचाना शामिल है. आरोपी की उम्र को देखते हुए उन्हें पूछताछ के लिए उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है.