ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पूर्व सीएम हरीश रावत ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि सरकार बड़ा षड़यंत्र कर रही है। इसलिए वो एक फरवरी को गांधी पार्क में सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे।

-->

परिवारों को भूमिधरी का अधिकार ना मिलने को लेकर सांकेतिक उपवास करेंगे। एक फरवरी को देहरादून के गांधी पार्क में वो सांकेतिक उपवास करेंगे। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध निर्माण के लिए टिहरी के लोगों ने खेती बाड़ी, घर बार की कुर्बानी दी। लेकिन 42 साल बीत जाने के बाद भी विस्थापितों को दी गई जमीन पर भूमिधरी का अधिकार नहीं मिला है।

सरकार के षड़यंत्र के खिलाफ करेंगे उपवास
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के सरकार के समय में हमने प्रयास किया था। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने पिछली बार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सरकार भूमिधरी अधिकार की प्रक्रिया को और जटिल बनाने के दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। हरीश रावत का कहना है कि सरकार के इस षड़यंत्र के खिलाफ वो उपवास करेंगे। जिस से सरकार को अपने कर्तव्यों का अहसास हो सके