प्रदेश में अभी तक 40 लोग मरने की पुष्टि :सीएम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश ने जिस प्रकार से अपना कहर बरपाया है उसको देखते हुए शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा है और एसडीआरएफ एंड एनडीआरएफ टीम के द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा है इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि सीएम धामी के द्वारा अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया गया है और वह आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए खटीमा रवाना हो गए हैं।

-->

सीएम धामी आज़ खटीमा, भिकियासैंण, और नैनीताल जिल के रामगढ़ इलाके का दौरा करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा की पानी का जलस्तर धीरे धीरे अब कम हो रहा है लेकिन प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है।सीएम ने कहा कि प्रदेश में अभी तक आपदा से 40 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है और कई लोग अभी भी लापता हैं। सीएम ने कहा की आज शाम तक प्रदेश की पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। लेकिन आपदा राहत कार्यों के चलते प्रशासन को पूरी राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।