4 आईएएस अधिकारियों के पदभार में हुआ बड़ा बदलाव,इन्हें मिली जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में शासन के द्वारा 4 आईएएस अधिकारियों के पदभार में काफी बड़ा फेरबदल किया गया है जानकारी के अनुसार जिसके तहत आईएएस राधिका झा को विद्यालय शिक्षा , औद्योगिक विकास और उद्योग के पदभार से मुक्त कर दिया है। इस संबंध में सचिव अरविंद कुमार ह्यांकी ने आदेश भी जारी कर दिए हैं

ADVERTISEMENTS

आईएएस राधिका झा को सचिव, विद्यालय शिक्षा, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग के पदभार से अवमुक्त कर दिया है।आईएएस अमित सिंह नेगी को सचिव चिकित्सा शिक्षा के पदभार से अवमुक्त करते हुए सचिव, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी सौंपी है।आईएएस दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव (प्रभारी), तकनीकी शिक्षा के पद से अवमुक्त कर दिया गया है।आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव, तकनीकी शिक्षा के पद से अवमुक्त करते हुए सचिव, विद्यालय शिक्षा (प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS