सड़क पार कर रहे शख्स को बचाने के चक्कर में बस से टकराकर पलटी कार, कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

car overturned after colliding with bus 4 people including constable died

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से हरिद्वार जा रही कार रोडवेज से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। जिससे एक पुलिस कांस्टेबल समेत 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेरठ से हरिद्वार जा रहे लोगों से भरी एक कार मंसूरपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में मेरठ में तैनात कांस्टेबल कुलदीप मिश्रा (30) तथा तीन अन्य लोगों मनीष (26) अमन गौतम (25) तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवराना रिसोर्ट के समीप हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में विपरीत दिशा से आ रही सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस से टकराकर वैगनआर कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। जिसके चलते उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे हायर सेंटर रैफर किया गया है। बताया कि मरने वालों में पुलिस कांस्टेबल कुलदीप मिश्रा सहित मनीष सिंघल पुत्र हरीश सिंघल निवासी नेहरू कालोनी मोदी नगर गाजियाबाद तथा दिनेश यादव पता अज्ञात शामिल हैं। जबकि एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसकी शिनाख्त अमन गौतम पुत्र हीरालाल गौतम निवासी परीक्षितगढ जिला मेरठ के रूप में हुई है।

बताया कि एक मृतक की जेब से मिले आइकार्ड के मुताबिक उसका नाम कुलदीप मिश्रा है जोकि गांव थाल जिला उत्तरकाशी उत्तराखंड का रहने वाला है। बताया कि आईकार्ड से ज्ञात हुआ है कि कुलदीप यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

ADVERTISEMENTS