27 दिसंबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित


देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर 27 दिसंबर 2025 को प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन सिख समुदाय द्वारा गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाता है।
प्रदेश सरकार के इस निर्णय से सिख समाज में खुशी का माहौल है। 27 दिसंबर को सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और अधिकांश सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन