रुद्रप्रयाग में 24 साल की सपना की संदिग्ध हालत में मौत, 2 महीने पहले हुई थी शादी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रप्रयाग में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। माता-पिता रो-रोकर बेसुध हो गए हैं। उन्होंने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मरने वाली युवती की शिनाख्त सपना देवी के रूप में हुई। सपना अभी सिर्फ 24 साल की थी। करीब दो महीने पहले ही सपना की शादी हुई थी। हर लड़की तरह सपना भी आंखों में ढेरों सुहाने सपने लिए ससुराल पहुंची थी, लेकिन बीते दिन सब खत्म हो गया। सपना का मायका गुप्तकाशी के सिंगोली में है। परिजनों ने बताया कि बीते 13-14 अप्रैल को सपना का विवाह अनिल लाल पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम नारायणकोटी के साथ हुआ था। अनिल लाल होटल व्यवसायी है।

-->


बीते दिन सपना का शव ससुराल में फंदे से झूलता हुआ मिला। सपना की मौत से हर कोई स्तब्ध है। परिजनों ने कहा कि दो महीने पहले उन्होंने अपनी हंसती-खेलती बेटी को ससुराल के लिए विदा किया था, लेकिन किसे पता था कि जिस ससुराल को वो बेटी की खुशियों की गारंटी मान रहे हैं, वही बेटी के लिए काल बन जाएगा। परिजनों का कहना है कि महज दो महीने के भीतर सपना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले शादी के बाद सपना को प्रताड़ित कर रहे थे। वो घुट-घुटकर जीने को मजबूर थी, बेटी का घर बनाए रखने लिए उन्होंने भी ज्यादा दखल नहीं दिया। उन्होंने सपना के पति पर उसे गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल मामला पुलिस के पास है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।