लैंडिंग के वक्स हवा में दो हेलीकॉप्टर की टक्कर, हादसे का रूह कपा देने वाला वीडियो वायरल

नेपाल (Nepal) के सोलुखुम्बू जिले में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) है। इसी बर्फीले इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां आज सुबह लैंडिंग के दौरान हवा में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नेपाल में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए
वायरल हो रहे हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल ये पूरी घटना सोलुखुम्बू जिले के अत्यधिक ऊंचाई वाले बर्फीले इलाके की है। मिली जानकारी के मुताबिक, दो हेलीकॉप्टर पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को लेकर जा रहे थे।
लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुआ हादसा
जैसे ही एक हेलीकॉप्टर ने बर्फीली पहाड़ियों के बीच जमीन पर उतरने की कोशिश की। तभी हवा का दबाव या फिर संतुलन बिगड़ने की वजह से पहले से मौजूद दूसरे हेलीकॉप्टर से उसकी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलीकॉप्टर के रोटर ब्लेड्स और पंखे हवा में बिखर गए। चारों ओर बर्फ का गुबार दिखाई दिया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एक यात्री की मौत, बाकी घायल
तुरंत ही नेपाल पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इसमें एक यात्री की मौत हो गई। तोवहीं बाकी घायलों का इलाज जारी है। सोशल मीडिया पर इसी हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


